एजुकेशन डेस्क. जॉब पाने के लिए फ्लिपकार्ट पर खुद की सेल लगाने वाले IITian आकाश नीरज मित्तल को कई कंपनियों से जॉब के बड़े- बड़े ऑफर आ रहे हैं। कंपनियां उन्हें चीफ प्रोडक्ट मैनेजर से लेकर चीफ टेक्नोलॉजी मैनेजर तक के पद ऑफर कर रही हैं।
अभी आकाश मिल रहे जॉब ऑफर्स का रिव्यू कर रहे हैं। आकाश IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग ग्रैजुएट हैं।उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर नौकरी के लिए अपना विज्ञापन दिया था। उनकी इच्छा है कि फ्लिपकार्ट उनके इस रिज्यूम और उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ करे।
नीरज ने फ्लिपकार्ट पर दिए अपने विज्ञापन में खुद के लिए एक प्रोडक्ट आईडी भी बनाई थी। इसमें उन्होंने अपनी बर्थ डेट को लॉन्च तारीख लिखा था। आकाश ने ऑनलाइन जॉब के लिए सेल में अपनी खुद की प्राइस 27,60,200 रुपए रखी थी। उन्होंने लिखा था कि Hurry Up, इसके जैसा प्रोडक्ट दोबारा नहीं मिलेगा। Sold By में IIT Kharagpur का नाम है और इसकी वारंटी में लाइफ टाइम लिखा था।

No comments:
Post a Comment