मुंबई. कपिल शर्मा को नए शो को लेकर कृष्णा अभिषेक ने कहा कि अच्छा हुआ कि उन्होंने अपने शो का टाइम 9 बजे रखा है वरना हमारी ऑडियंस बंट जाती और शो की टीआरपी पर भी असर पड़ता। जो की अच्छा नहीं होता। कृष्णा ने ये बात अपनी अपकमिंग फिल्म की ‘फुल टू जुगाड़ू’ के सेट पर कही। कपिल Vs कृष्णा...
कपिल शर्मा का नया शो ‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी टीवी पर स्टार्ट होने वाला है। इस बारे में जब कृष्णा से उनका रिएक्शन जानने की कोशिश की गई तब उन्होंने ये बात कही।
-कृष्णा ने इस बात का भी जिक्र किया कि कपिल ने अपने शो की लॉन्चिंग में ये कहा था कि लोग 9 से 10 उनका शो देखें और फिर सो जाए, लेकिन ऑडियंस सोएगी क्यो। मेरा शो तो 10 बजे ही शुरू होता है।
‘अच्छे लोग कहा टिकते हैं।'
-कृष्णा के शो पर पहले दिन माधुरी दीक्षित गेस्ट बनकर आई थीं। उन्होंने कहा था कि पहले यहां पर काफी अच्छे लोग थे। जिसके जवाब में कृष्णा ने कहा, ‘अच्छे लोग कहा टिकते हैं।' ये बात कृष्णा ने खुद बताई।
‘कॉमेडी सर्कस’ के दिनों से चल रही है लड़ाई...
-कृष्णा ने यह भी कहा कि उनकी और कपिल की लड़ाई ‘कॉमेडी सर्कस’ के दिनों से चल रही है। कभी कपिल विनर बनते तो कभी वो। इस बात को लेकर उनकी तकरार होती रहती। हालांकि, कृष्णा ये भी कहते हैं कि ये लड़ाई नहीं हेल्दी कॉम्पिटीशन है।
मैने नहीं बोला था कपिल को निकाल दो...
-कपिल को रिप्लेस करने के बारे में कृष्णा कहते हैं,“ये मेरा नहीं चैनल का फैसला था। चैनल मुझे लेकर आया था और उन्होंने ही मुझे रिप्लेस किया है। मैने चैनल को नहीं बोला था कि कपिल को निकाल दो। उन्होंने खुद ही शो छोड़ दिया।”
'डर्टी पॉलिटिक्स' नहीं 'राइवलरी'
-कपिल और कृष्णा की लड़ाई को डर्टी पॉलिटिक्स का नाम दिया गया है। इस पर वो कहते है कि ये डर्टी पॉलिटिक्स नहीं बल्कि राइवलरी है। जो एक ही फील्ड में होना आम बात है।
No comments:
Post a Comment