Sunday, 13 March 2016

कपिल शर्मा की टीम फिर से कमर कस चुकी है ..............................conflict-between-krishna-and-kapil-sharma


  • बताया जा रहा है कि कपिल का शो सोनी पर वीकेंड में ही आएगा और उसका समय कृष्णा के कॉमेडी नाइट्स बचाओ (शनिवार) और कॉमेडी नाइट्स लाइव (रविवार) के ही वक्त पर होगा।
  • मुंबई के एक पांच सितारा होटल में कपिल और उनकी टीम की सोनी के सीईओ के साथ एक मीटिंग में यह तय हुआ है।
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी टीम के लिए चौकन्ना हो जाने वाली खबर आ रही है। यह तो पहले ही मालूम हो चुका है कि कपिल शर्मा अपना कॉमेडी शो सोनी टीवी पर ला रहे हैं। परंतु अब यह भी सामने आ गया है कि कपिल अपना शो उसी दिन और उसी समय लाएंगे जब कलर्स पर कृष्णा के शो आते हैं।
सूत्रों की मानें तो कपिल और उनकी टीम कृष्णा के शो को फ्लॉप कराने की ठाने बैठी है। बताया जा रहा है कि कपिल का शो सोनी पर वीकेंड में ही आएगा और उसका समय कृष्णा के कॉमेडी नाइट्स बचाओ (शनिवार) और कॉमेडी नाइट्स लाइव (रविवार) के ही वक्त पर होगा। मुंबई के एक पांच सितारा होटल में कपिल और उनकी टीम की सोनी के सीईओ के साथ एक मीटिंग में यह तय हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि कपिल का शो आगामी मार्च के अंत या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह से प्रसारित होने लगेगा। सूत्रों ने इस बात का खंडन किया है कि कपिल के शो में इस बार नवजोत सिंह सिद्धू और सुमोना चक्रवर्ती (शो में कपिल की पत्नी) नहीं होंगी। बताया गया है कि पूरी टीम कॉमेडी नाइट्स वाली ही रहेगी। सुनील ग्रोवर (गुत्थी), अली असगर (दादी) और कीकू शारदा (पलक) शो का हिस्सा बने रहेंगे।
एक अन्य खबर में बताया जा रहा है कि कलर्स चैनल ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो का हिस्सा रहे कॉमेडी कलाकारों को कानूनी नोटिस जारी करके कहा है कि वह शो के किरदारों को किसी लाइव शो में परफॉर्म नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने पर कॉपीराइट उल्लंघन होगा। इससे पहले पता चला था कि 19 फरवरी को सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस के एक शो द-बैंग में सुनील ग्रोवर और अली असगर कॉमेडी नाइट्स अवतारों में फरफॉर्म करने वाले हैं।
सोजन्य अमर उजाला 

No comments:

Post a Comment