Wednesday, 9 March 2016

लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 ऐज जानिए कीमत

  • मसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
  • दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा दिया गया है 
सैमसंग ने पुष्टि की है कि 8 मार्च को भारत में गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 ऐज को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षत स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस 7 एज को एमब्ल्यूसी (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) 2016 बार्सिलोना में शोकेस किया था।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों ही स्मार्टफोन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ हैं, जिससे बिना फोन को टच किए ही डेट और टाइम जैसे जरूरी नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

सैमसंग ने अपने दोनों फ्लैगशिप मॉडल्स में अपना एक्सायनस 8890 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है इसके अलावा अलग-अलग देशों में यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ भी उपलब्‍ध होगा। दोनों की फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान देने वही बात यह है कि कुछ देशों में ये दोनों स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम उपलब्‍ध होंगे। यानि आप दो सिम या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment