Monday, 14 March 2016

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अपडेट हुआ वॉट्सऐप, मिलेंगे 10 नए फीचर्स





हम सभी जानते हैं कि वॉट्सऐप से फ्री मैसेजिंग, फ्री कॉलिंग, दोस्तों के साथ फोटो, ऑडियो-वीडियो शेयर किए जा सकते हैं। लेकिन, अब वॉट्सऐप में डॉक्युमेंट्स शेयरिंग से लेकर ग्रुप में 256 लोगों को जोड़ने जैसे कई नए फीचर्स शामिल हो गए हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं पिछले दो महीनों में आए सभी वॉट्सऐप फीचरर्स के बारे में। वॉट्सऐप में जुड़े ये 10 नए फीचर्स...

1. डॉक्युमेंट शेयरिंग
वॉट्सऐप का सबसे लेटेस्ट फीचर डॉक्युमेंट शेयरिंग है। अगर आपने इस ऐप को अपडेट किया है तो आपको अटैचमेंट ऑप्शन में डॉक्युमेंट का नया आइकॉन दिखाई देगा। इसकी मदद से अपना फोटो और वीडियो की तरह डॉक्युमेंट भी शेयर कर सकते हैं।
2. नए इमोजीस
वॉट्सऐप का लेटेस्ट सबसे मजेदार फीचर इसमें जुड़े इमोजीस हैं। इस ऐप में मिडल फिंगर से लेकर डॉलर डाइन तक कई नए इमोटिकन्स जुड़े हैं जो देखने और यूज करने में काफी फनी हैं।
3. ज्यादा एनुअल सब्सक्रिप्शन
वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। अब ये ऐप लाइफटाइम तक बिलकुल फ्री है। कंपनी ने 56 रुपए का एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान को बंद करके इसे एंड्रॉइड, iOS और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फ्री कर दिया है।
4. ग्रुप चैट की लिमिट हुई 256
नए अपडेट के मुताबिक यूजर्स एक ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा 256 लोगों को जोड़ सकते हैं। ये लिमिट पहले 100 थी।
5. स्टार्ड मैसेजेस फीचर
स्टार्ड मैसेज फीचर यूजर्स को बुकमार्क किए गए चैट्स का क्विक एक्सेस देता है। इसमें फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट शामिल हैं।
6. iOS के लिए 3D टच सपोर्ट
वॉट्सऐप ने अपने iOS यूजर्स के लिए 3D टच सपोर्ट रोलआउट किया है। आपको बता दें कि एप्पल ने अपने आईफोन 6s और 6s Plus में 3D टच फीचर इंट्रोड्यूज किया है।
7 . रीजनल लैंग्वेट सपोर्ट फीचर
अब वॉट्सऐप यूजर्स हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली और उर्दू सहित कई रिज्नल भाषाओं में चैट कर सकेंगे। इसके लिए चैट सेटिंग में जाकर ऐप लैंग्वेट में अपनी भाषा सिलेक्ट करनी है। ध्यान रहे कि कुछ हैंडसेट्स में फिलहाल ये फीचर रोलआउट नहीं हुआ है पर जल्द होने की उम्मीद है।
8. गूगल ड्राइव बैकअप
वॉट्सऐप में चैट डिस्ट्री और मीडिया बैकअप को गूगल ड्राइव में रिस्टोर करने का नया ऑप्शन आ गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स चैट, वॉइस मैसेज, फोटोज, और वीडियोज का बैकअप गूगल ड्राइव पर ले सकते हैं।
9. नया सेटिंग पेज
नया यूजर सेटिंग पेज वॉट्सऐप के 2.12.506 वर्जन में नया फीचर है। फिलहाल इसे एंड्रॉइड डिवाइसेस के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। इस अपडेट के साथ एंड्रॉइड यूजर्स को सेटिंग पेज में कुछ नए ऑप्शन्स दिखाई देंगे।
10. iOS के लिए क्विक रिप्लाई फीचर
क्विक रिप्लाई फीचर की मदद से iOS यूजर्स स्क्रीन पर पॉप अप हुए नोटिफिकेशन का रिप्लाई ऐप ओपन किए बिना भी डायरेक्ट दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment