नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी ने रविवार को 17th बार लोगों से रेडियो पर मन की बात की। उन्होंने एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को इस प्रोग्राम में टिप्स दिए। इसी दौरान पीएम ने कहा, ''कल मेरा भी एग्जाम है, अरे भाई कल देश का बजट है। पर मैं घबरा नहीं रहा हूं।'' इस बार सचिन तेंदुलकर और शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद जैसी हस्तियों ने भी उनका साथ दिया। स्टूडेंट्स को मन की बात से क्या मिले टिप्स...
#1. मोदी ने कहा- स्टूडेंट्स खुद से कम्पिटीशन करें
- मेरे प्यारे देशवासियों नमस्कार। बच्चों के एग्जाम के समय मैं भी लोगों के साथ।
- पिछली बार जनता से अनुभव और सुझाव मांगे थे, टीचर और समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपनी बात भेजी।
- नरेंद्र मोदी एप पर स्टूडेंट्स के सब्जेक्ट पर बात होती रहनी चाहिए। स्टूडेंट्स खुद से कम्पिटीशन करें।
- पिछली बार जनता से अनुभव और सुझाव मांगे थे, टीचर और समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपनी बात भेजी।
- नरेंद्र मोदी एप पर स्टूडेंट्स के सब्जेक्ट पर बात होती रहनी चाहिए। स्टूडेंट्स खुद से कम्पिटीशन करें।
- मैं सोने के समय के प्रति थोड़ा उदासीन। मेरे दोस्त कहते हैं कि आप कम सोते हैं। लेकिन एग्जाम के समय पूरी नींद लेना चाहिए।
- स्टूडेंट्स बड़े टारगेट सेट करें। दो तरह के स्टूडेंट्स होते हैं। एक अपनी तैयारी पर पूरा विश्वास रखते हैं। दूसरे पेपर को लेकर असमंजस में रहते हैं।
- प्रश्नों को बार-बार पढ़ें और समझने की कोशिश करें।
- मशहूर साइंटिस्ट प्रोफेसर सीएनआर राव ने अपने मैजेस में देश के स्टूडेंट्स को एग्जाम के लिए मोटिवेट किया।
- मोदी ने मेथामैटीशियन रामानुज, थॉमस एडिसन और हैरी पार्टर सीरीज का उदाहरण दिया।
- मशहूर साइंटिस्ट प्रोफेसर सीएनआर राव ने अपने मैजेस में देश के स्टूडेंट्स को एग्जाम के लिए मोटिवेट किया।
- मोदी ने मेथामैटीशियन रामानुज, थॉमस एडिसन और हैरी पार्टर सीरीज का उदाहरण दिया।
- बता दें कि 1 मार्च से सीबीएसई और देश के स्टेट बोर्ड्स के एग्जाम शुरू हो रहे हैं।
- पिछले मन की बात में पीएम ने स्वच्छता मिशन को लेकर लोगों से बात की थी।
#2. सचिन ने कहा- दूसरे के प्रेशर में न आएं, खुद का टारगेट बनाएं
- सचिन ने मन की बात में मैसेज दिया, ''स्टूडेंट्स से सभी पेरेंट्स से आशाएं होती हैं। आप खुद अपने टारगेट सेट कीजिए और उन्हें पूरा करने की कोशिश करो।''
- ''मैंने भी क्रिकेट खेलना शुरू किया तो लोगों को मुझसे काफी आशाएं थीं। मैंने अपने टारगेट सेट किए। टारगेट को पूरा करने के लिए पॉजिटिव सोच जरूरी है।''
- ''सभी स्टूडेंट्स को एग्जाम के लिए बेस्ट विशेज।''
-इससे पहले मन की बात प्रोग्राम से पहले सचिन ने ट्वीट कर बोर्ड एग्जाम देने बाले देश के सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी।
#3. विश्वनाथन आनंद ने दिया मैसेज
- ''सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देता हूं। स्टूडेंट्स पूरी नींद लें। प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है।''
- ''अपनी तैयारी पर फोकस करें। ओवर कॉन्फिडेंट भी नहीं होना चाहिए।''
- ''एग्जाम में एकाग्रता जरूरी है।''
#4. मुरारी बापू ने भी दिया मैसेज
- कथावाचक मुरारी बापू ने इसी प्रोग्राम में कहा,''कई लोगों ने नरेंद्र मोदी एप पर योग और ध्यान को लेकर अपने पॉजिटिव अनुभव शेयर किए हैं।''
- ''एग्जाम के दिनों में योग स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।''
- ''एग्जाम से पहले हड़बड़ी ना करें। पहले ही टाइम मैनेजमेंट कर लें। एग्जाम के इंस्ट्रक्शन्स को समय देकर जरूर पढ़ें। ये 5 मिनट आपको सवालों को हल करने के लिए तैयार करते हैं।''